भारत के फेमस शिव मंदिर 

Credits: Instagram
Credits: Instagram

ब्रम्हांड के निर्माता और सृष्टि रचने वाले प्रमुख तीन देवताओं में से एक भगवान शिव माने जाते हैं, इन्हें महाकाल, शंभु, नटराज, महादेव, भैरव, आदियोगी जैसे नामों से भी जाना जाता है।

Credits: Instagram

अगर आप भी शिव के भक्त हैं तो आज हम आपके लिए भारत के कुछ सबसे फेमस और प्राचीन शिव मंदिर लाएं हैं, तो चलिए जानते हैं इनके बारे में....

Credits: Instagram

केदारनाथ मंदिर: भगवान शिव के 12 ज्योतिर्लिंगों में शामिल ये मंदिर रुद्रप्रयाग जिले में बर्फीली पहाड़ियों पर स्थित है, यहां इतनी ठंड होती है की सर्दियों में ये मंदिर 3 से 4 महीनो के लिए बंद रहता है।

Credits: Instagram

काशी विश्वनाथ मंदिर: देश के सबसे मशहूर शिव मंदिरों में एक इस मंदिर को स्वर्ण मंदिर के नाम से भी जाना जाता है, ये मंदिर वाराणसी में स्थित है।

Credits: Instagram

महाकालेश्‍वर मंदिर: भारत के सबसे प्रसिद्ध शिव मंदिरों में से एक यह मंदिर मध्य प्रदेश के उज्जैन में स्थित है, यहां की भस्म आरती काफी फेमस है।

Credits: Instagram

सोमनाथ मंदिर: इसे भगवान शिव के 12 ज्योतिर्लिंगों में सबसे पहला माना जाता है, मान्यता है कि इस मंदिर को चन्द्रदेव ने बनवाया था।

Credits: Instagram

मुरुदेश्वर शिव मंदिर: कर्नाटक में अरब सागर के तट पर स्थित भगवान शिव के इस मंदिर में दुनिया की दूसरी सबसे ऊंची शिव की मूर्ति है।

Credits: Instagram

रामनाथस्वामी मंदिर: तमिलनाडु के रामेश्वरम में स्थापित ये रामनाथस्वामी मंदिर भारत में ही नहीं बल्कि सारी में दुनिया में आलौकिकता के लिए मशहूर है।

Credits: Instagram

अमरनाथ गुफा: भगवान शिव के प्रमुख धार्मिक स्थलों में से एक माना जाने वाला ये स्थल जम्मू-कश्मीर में स्थित है, यहां हर साल बर्फ से शिव लिंगम बनता है।

Credits: Instagram

लिंगराज मंदिर: कलिंग शैली की अद्भुत वास्तुकला का ये मंदिर ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर में स्थित है, ये देश के सबसे प्राचीन शिव मंदिरों में से एक है।

Credits: Instagram

त्र्यम्बकेश्वर मन्दिर: महाराष्ट्र में नासिक शहर की गोदावरी नदी के तट पर स्थित इस मंदिर का निर्माण पेशवा बालाजी बाजी राव ने करवाया था।

Credits: Instagram

बाबा बैद्यनाथ धाम: झारखण्ड के देवघर में स्थित इस प्राचीन मंदिर में लाखों भक्त लगभग 42 किलोमीटर पैदल चलकर दर्शन करने आते हैं।

Credits: Instagram

भीमाशंकर मंदिर: महाराष्ट्र के पूणे जिले में सह्याद्रि नामक पर्वत पर स्थित भगवान शिव के इस मंदिर को मोटेश्वर महादेव के नाम से भी जाना जाता है।

Credits: Instagram

नागेश्वर ज्योतिर्लिंग मंदिर: गुजरात में स्थित भगवान शिव के इस आलोकिक मंदिर में  भगवान शिव की ध्यान मुद्रा में एक बड़ी ही मनमोहक अति विशाल प्रतिमा है।

ऐसी और रोचक स्टोरीज के लिए क्लिक करें

Lifestylenama.in