भोपाल के फेमस टूरिस्ट प्लेस

Credits: Instagram
Credits: Instagram

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल को सारे देश में झीलों के शहर के रूप में भी जाना जाता है, ये अपने साफ-स्‍वच्‍छ और हरे-भरे स्‍थानों के लिए भी काफी मशहूर है। 

Credits: Instagram

अगर बाते करें भोपाल घूमने की तो यहां इतिहास प्रेमी से कला प्रेमी तक हर किसी के लिए एक से बढ़ कर एक बेहतरीन जगहें है, तो आइए जाने यहां के कुछ फेमस टूरिस्ट प्लेसेस के बारे में...

Credits: Instagram

बड़ा तालाब: ये भोपाल में सबसे फेमस टूरिस्ट प्लेसेस में से एक है जिसे ऊपरी झील या भोजताल भी कहा जाता है, यह भारत की सबसे पुरानी मानव निर्मित झील है। 

Credits: Instagram

छोटा तालाब: मध्य प्रदेश का सबसे पुराण मानव निर्मित यह तालाब भोपाल की सुंदरता में चार-चाँद लगता है, यह अपनी सुन्दरता व शालीनता से पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करता है।

Credits: Instagram

वन विहार राष्ट्रीय उद्यान: ऊपरी झील से कुछ ही दूरी पर स्थित इस नेशनल पार्क में आप कई देसी और विदेशी फूलों की प्रजातियों के साथ वन्यजीव भी निहार सकते हैं। 

Credits: Instagram

सांची स्तूप: तीसरी शताब्दी ईसा पूर्व में सम्राट अशोक निर्मित ये इमारत  फेमस बौद्ध स्मारकों में से एक है, इसकी भव्यता आज भी बेजोड़ है। 

Credits: Instagram

भीमबेटका गुफाएं: यूनेस्को की विश्व धरोहर स्थल में शामिल यह भीमबेटका गुफाएं लगभग 30000 साल से भी पुरानी हैं, इसकी अद्भूत कला को देखने लोग दूर-दूर से आते हैं।

Credits: Instagram

शौकत महल: सिकंदर बेगम के शासनकाल में बनाई गई यह इमारत की वास्तुकला देखने लायक है, इसकी जटिल नक्काशी के साथ बेहतरीन संरचना, पर्यटकों को आकर्षित करते हैं।

Credits: Instagram

मोती मस्जिद: ये देश की सबसे दिलचस्प मस्जिदों में से एक है जिसे सुंदर, शुद्ध सफेद संगमरमर से तैयार किया गया है, मस्जिद की वास्तुकला दिल्ली में ऐतिहासिक जामा मस्जिद के समान है।

Credits: Instagram

बिरला संग्रहालय: भोपाल के बिड़ला मंदिर परिसर में बिरला संग्रहालय है, जो भोपाल के मशहूर टूरिस्ट प्लेसेस में से एक है, यहां से आप शहर का मनोरम दृश्य देख सकते हैं।

Credits: Instagram

लेक व्यू: लेक व्यू में आप शानदार बोटिंग का मजा लेने के साथ ही यहां आप कई और भी एडवेंचर एक्टिविटीज भी ट्राई कर सकते हैं, फैमली के साथ घूमने के लिए यह जगह परफेक्ट है। 

Credits: Instagram

गोहर महल: ये भोपाल शहर के सबसे प्रमुख पर्यटन स्थलों में से एक है, यहां हर साल जनवरी-फरवरी में भोपाल महोत्सव का आयोजन किया जाता है , जो पर्यटकों को काफी आकर्षित करता हैं।

Credits: Instagram

ट्राइबल म्यूजियम: जनजातीय संस्कृति, जीवन, कला और पौराणिक कथाओं को समर्पित यह म्यूजियम इतिहास व पौराणिक कथाओं के प्रेमियों के लिए परफेक्ट डेस्टिनेशन है।