Credit: Instagram

सिक्किम के मशहूर टूरिस्ट प्लेसेस 

Credits: Instagram

सिक्किम भारत का एक बहुत ही खूबसूरत और छोटा राज्य है, जो अपनी प्रकृति, जानवरों, नदियों, झीलों और सुंदर झरनों के लिए जाना जाता है।

Credits: Instagram

अगर आप गर्मी की छुट्टियों में घूमने का प्लान बना रहे हैं तो सिक्किम परफेक्ट रहेगा, यहां की चोटियां, पवित्र झीलें, शानदार ट्रैकिंग सिक्किम को एक परफेक्ट प्लेस बनाती हैं।

Credits: Instagram

तो चलिए जानते हैं कि सिक्किम के किस शहर में कौन-सा मशहूर पर्यटन स्थल है और कौन-सी जगहें पर्यटकों को लुभाती हैं

Credits: Instagram

गंगटोक: गंगटोक शिवालिक पहाड़ियों के ऊपर 1437 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है, आप यहां से कंचनजंगा के खूबसूरत नजारों को देख सकते हैं, यहां की घुमावदार सड़कें और पहाड़ियां लोगों को आकर्षित करती हैं।

Credits: Instagram

गंगटोक में नाथुला पास, एमजी रोड, ताशी व्यू पॉइंट, हनुमान टोक, रेशी हॉट स्प्रिंग्स, जूलॉजिकल पार्क, बाबा हरभजन सिंह मंदिर, गणेश टोक, मोनेस्ट्री, बेस्ट जगहों में से एक हैं। 

Credits: Instagram

युकसोम: युकसोम सिक्किम के मशहूर पर्यटक स्थलों में शामिल है, ये जगह अपनी प्राकृतिक सुंदरता के लिए जानी जाती है। कंचनजंगा पर्वत पर जाने के लिए यह जगह आधार शिविर के रूप में कार्य करती है।

Credits: Instagram

यहां कई ऐतिहासिक स्मारक, प्राचीन मठ, पार्क, शांत झरने और झीलें मौजूद हैं, इस जगह पर जाने के लिए सबसे बेस्ट महीने मार्च, अप्रैल, मई और जून हैं।

Credits: Instagram

त्सोंगमो झील: त्सोंगमो झील नाथू ला राजमार्ग पर समुद्र तल से 12,400 फीट की ऊंचाई पर पहाड़ों पर मौजूद है, ये झील भारत की सबसे ऊंची झीलों में शामिल है।

Credits: Instagram

पेलिंग: पेलिंग शहर समुद्र तल से 6800 फीट की ऊंचाई पर स्थित हैम  यह गंगटोक के बाद दूसरा बड़ा टूरिस्ट प्लेस है, यहां लोग ट्रेकिंग, बाइकिंग, रॉक क्लाइम्बिंग को भी इंजॉय करते हैं।

Credits: Instagram

पेलिंग के बेस्ट प्लेस में हेलीपैड, सांचाचेलिंग मठ, पेमायांग्त्से मठ, दराप ग्राम, रिम्बी नदी, रिम्बी झरना, शामिल हैं, यहां मानसून के अलावा किसी भी समय घूम सकते हैं।

Credits: Instagram

रवांगला: रवांगला शहर समुद्र तल से 7000 फीट की ऊंचाई पर स्थित है, ये जगह बर्फ के पहाड़, झरनों, चाय के बागानों, शांतिपूर्ण गांवों, संस्कृति, पुराने मठों के लिए मशहूर है।

Credits: Instagram

रवांगला में सालभर पर्यटकों की भीड़ लगी रहती है, यहां बौद्ध पार्क, रलंग मठ, बोन मठ, डोलिंग गोम्पा, सनराइज व्यूपाइंट, टेमी टी गार्डन घूम सकते हैं, यहां सर्दी के महीनों को छोड़कर कभी भी घूम सकते हैं। 

Credits: Instagram

गुरुडोंगमार झील: यह झील चोलमू झील के बाद सिक्किम की दूसरी बड़ी झील है जो समुद्र तल से 17,100 फीट की ऊंचाई पर स्थित है, इस झील की सुंदरता पर्यटकों को आकर्षित करती है।

और ऐसी स्टोरीज के लिए क्लिक करें 

Lifestylenama.in